पहाड़ में महिलाओं ने सरकार पर लगया आरोप, स्वछ पानी सप्लाई देने के बजाय शराब की दुकान खोल रही है सरकार

Spread the love

पहाड़ में महिलाओं ने चलाया जागरूकता अभियान, सरकार पर आरोप लगया स्वछ पानी सप्लाई देने के बजाय शराब की दुकान खोल रही है

उत्तराखंड में चुनावों के दौरान शराब के बढ़ते प्रचलन से लोगों की चिंताएं बढ़ रही हैं। रूद्रप्रयाग जिले के जखोली विकासखंड की महिलाएं अब चुनावों में शराब के बढ़ते चलन के खिलाफ लामबंद हो रही हैं। विकासखंड के 13 ग्राम पंचायतों की महिलाएं जागरूकता रैलियों और गीतों के ज़रिए नशामुक्ति का संदेश दे रही हैं। इसकी शुरुआत तुनेटा गांव से की गई। उन्होंने सभी लोगों से इस अभियान में जुडने का आह्वान किया है। उन्होंने भविष्य में होने वाले लोकसभा, त्रिरीस्तरीय पंचायत चुनावों तक अभियान को संचालित करने का मन बनाया है। महिलाओं का कहना है कि सरकारें स्वच्छ पानी की सप्लाई देने के बजाय शराब की दुकान खोल रही हैं, जिससे छोटे-छोटे बच्चें भी इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678