आप हाथ बढ़ाओ तो हजारों हाथ आगे आते हैं…. खुद सड़क से पत्थर हटाने लगे पुलिसकर्मी

Spread the love

अगर आप हाथ बढ़ाओ तो हजारों हाथ आगे आते हैं……….

सोशल मीडिया के दौर में अक्सर कोई न कोई फोटो विडियो वायरल होते रहता है। कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो अच्छाई पर हमारा भरोसा और मजबूर कर देते हैं। चमोली में ऐसा ही वीडियो सामने आया है, यहाँ लोगो को परेशानी से बचाने के लिए पुलिसकर्मी खुद सड़क से पत्थर हटाने लगे। हुआ यूं कि यातायात निरीक्षक श्री प्रवीण आलोक इंटरसेप्टर में चमोली – क्षेत्रपाल के बीच ड्यूटी पर मौजूद थे। तभी अचानक पहाड़ी से एक बड़ा सा पत्थर सड़क पर आ गिरा, पत्थर वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन रहा था। मौके पर मौजूद यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक व कां0 नीरज भंडारी से ये सब देखा नही गया व जेसीबी का इंतजार किये बिना स्थानीय व्यक्तियों की सहायता से पत्थर को सड़क से किनारे कर दिया। यात्रियों द्वारा पुलिस कर्मियों के इस जज्बे को सलाम किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678