खबर अपडेट -: घर में सगाई पार्टी, के बाद टिहरी की प्राची ने पति और 2 मासूम बच्चों को छोड़ मौत को गला लगाया…..

Spread the love

नई टिहरीः डोबरा चांठी पुल से कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला मसूरी से रविवार सुबह ही टिहरी झील पहुंची थी।

रविवार दोपहर लगभग दो बजे एक महिला डोबरा चांठी पुल के ऊपर आई और कुछ देर घूमने के बाद उसने झील में छलांग लगा दी। पुल के किनारे खड़े कुछ ग्रामीणों ने झील में कूदने की खबर पुलिस को दी। कोटी कालोनी टिहरी झील चौकी प्रभारी सुनील पंत ने बताया कि पुल के ऊपर लगे सीसीटीवी कैमरे में देखने पर पता चला कि महिला पैदल ही पुल के ऊपर आई और कुछ दूर घूमने के बाद उसने झील में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जब तक महिला को किनारे निकालते तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। महिला का नाम प्राची देवी पत्नी संजय उनियाल निवासी मसूरी था। महिला के स्वजन ने ‘पुलिस को बताया कि बीती शाम उनके परिवार में सगाई समारोह था। उसमें प्राची भी थी, लेकिन रविवार सुबह अचानक वह बिना बताये कहीं चली गई। पुलिस ने बताया कि स्वजन के मुताबिक महिला डिप्रेशन में चल रही थी। महिला के दो बच्चे हैं। पति संजय उनियाल मसूरी में ही होटल में नौकरी करते हैं।
जनपद टिहरी, डोभराचांटी डैम से SDRF ने किया शव बरामद

नई टिहरी में एक महिला ने डोबरा-चांठी पुल से टिहरी झील में छलांग लगाकर मौत को गले लगा लिया

ये खबर भी है खास…

घटना रविवार करीब दो बजे की है। महिला डोबरा-चांठी पुल पर पहुंची। उस वक्त पुल पर कोई नहीं था। दूर से लोगों ने महिला को पुल पर जाते हुए और पुल के किनारे लगे लोहे के एंगल से झूलकर झील में छलांग लगाते हुए देखा।

आज दिनाँक 14 जुलाई 2024 को कोतवाली टिहरी द्वारा SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि डोभराचांटी के पास डैम में एक महिला का शव दिखाई दे रहा है, जिसे निकालने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक महिला झील में गिर चुकी थी। पुल से जहां पर महिला ने झील में छलांग लगाई , वही कुछ दूर आगे महिला का शव बरामद किया गया है।

उक्त सूचना पर ASI महावीर सिंह चौहान के हमराह SDRF टीम द्वारा बोट की सहायता से घटनास्थल पर पहुँचकर उक्त महिला के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

*महिला का विवरण* :–प्राची पत्नी संजय उनियाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी:– पनसूत लंबगांव, टिहरी।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678