रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? यहां मिलेगी राखी बांधने के समय के बारे में सही जानकारी……

Spread the love

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? यहां मिलेगी राखी बांधने के समय के बारे में सही जानकारी।।

Raksha Bandhan Shubh Muhurat 2025 (राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 2025): रक्षाबंधन का पावन पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है यानी सावन के आखिरी दिन पर राखी मनाई जाती है। इस बार राखी का त्योहार 9 अगस्त दिन शनिवार को मनाया जा रहा है। पंचांग अनुसार पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त की दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से लेकर 9 अगस्त की दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार रक्षाबंधन पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा। अब सवाल ये उठता है कि आखिरी 9 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा चलिए अब इस बारे में जानते हैं।रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त 9 अगस्त 2025, शनिवार की सुबह 05:47 से शुरू होकर दोपहर 01:24 तक रहेगा। इस बार बहनों को राखी बांधने के लिए पूरे 7 घंटे 29 मिनट का समय मिल रहा है। हर साल रक्षाबंधन पर परेशान करने वाली भद्रा इस बार सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगी। जिससे बहनें बिना किसी अड़चन के भाइयों को राखी बांध सकेंगी।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678