बागेश्वर से बड़ी खबर -: इंटर कॉलेज में क्लर्क ने प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या…..

Spread the love

प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या

बागेश्वर के काफलीगैर राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला में शनिवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद पूरे शिक्षा विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, तहसील रोड निवासी 56 वर्षीय दयानंद टम्टा, जो राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला में प्रधानाचार्य थे, शनिवार सुबह विद्यालय पहुंचने ही वाले थे, अचानक अल्मोड़ा के लमगड़ा निवासी नवल किशोर सोराड़ी ने पीछे से उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में प्रधानाचार्य गंभीर रूप से घायल हो गए। विद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।आरोपी और प्रधानाचार्य के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी का वेतन रुके होने को लेकर भी नाराजगी थी। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678