बागेश्वर में होटल व्यवसायी से रंगदारी मामले में आरोपी गोपाल वनवासी गिरफ्तार
बागेश्वर: जिले में होटल व्यवसायी से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कंधार निवासी आरोपी गोपाल वनवासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल बागेश्वर लेकर पहुंची।
बताया जा रहा है कि होटल व्यवसायी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी थी। जाँच के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर जिले में काफी चर्चा भी बनी हुई थी।
इधर इस मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया था, जब बीते दिन उत्तराखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता दुष्यंत मैनाली ने एसपी बागेश्वर को पत्र लिखकर आरोपी पर गुंडा एक्ट लगाने की मांग की थी। बताया जा रहा है कि एक तथाकथित ऑडियो में आरोपी द्वारा अधिवक्ता का नाम भी लिया जा रहा था, जिसके बाद यह मामला और संवेदनशील हो गया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। वहीं गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है और लोग पुलिस की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।
गढ़वाली कुमाउनी वार्ता
समूह संपादक