बड़ी खबर -: यमुना नदी में डूबकर 10 पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता….

Spread the love

वृंदावन: यमुना नदी में नाव पलटी, 10 पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता
मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी में पर्यटकों से भरी एक नाव पलट गई. इस हादसे में अब तक 10 लोगों की डूबकर मौत हो चुकी है, जबकि 22 पर्यटकों को बचा लिया गया. अब भी कई लापता बताए जा रहे हैं

मथुरा:
यूपी के मथुरा जिले से एक बडे हादसे की खबर सामने आई है. यहां वृंदावन में यमुना में श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर पलट गया. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में बारे में डीआईजी आगरा शैलेश पांडे ने बताया कि हादसा दोपहर सवा 3 बजे केसी घाट पर हुआ, जो श्रीबांके बिहार मंदिर से करीब ढाई किमी की दूरी पर है. इस नाव में लगभग में 25 से 27 लोग सवार थे. पांटून पुल से टकराकर यह दुर्घटना हुई है. अभी तक इस हादसे मे 10 लोगों के शव बरामद किए गए हैं. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी जल्द पहुंच जाएगी. स्थानीय पुलिस, गोताखोर और मेडिकल की टीम यहां पर मौजूद है.

पंजाब के लुधियाना के रहने वाले थे सभी लोग

मथुरा के डीएम चंद प्रकाश सिंह ने अभी तक 14 लोगों को बचा लिया गया है. एनडीआरएफ और आर्मी के लोगों से भी मदद मांगी गई है. NDRF की टीम भी मौके पर पहुंच रही है. हालांकि अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. जिनकी तलाश के लिए राहत-बचाव कार्य जारी है. हादसे के शिकार हुए श्रद्धालु पंजाब के लुधियाना रहने वाले बताए जाते हैं, जो वृदावंन में दर्शन-पूजन के लिए आए थे. पांटून पुल से टकराकर पलटा स्टीमर
यह घटना यमुना के केशी घाट पर हुई. बताया गया है कि यहां पर पंजाब के श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर पांटून पुल से टकराकर पलट गया. हालांकि हादसे के तुरंत बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया. जिसके बाद डूब रहे कई लोगों को बचाया गया. हालांकि अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं.

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678