भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा के पिता व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हयाद सिंह महरा का लम्बी बीमारी के बाद निधन
– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने जताया दुख।
भाजपा के संस्थापक सदस्य व वरिष्ठ नेता और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा के पिता हयात सिंह माहरा का लंबी बीमारी के बाद गुरूवार को उनके पैतृक गांव इजड़ा में निधन हो गया है। मेहरा के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है तथा जिले में भाजपा ने सभी कार्यक्रम आगामी तीन दिनों तक स्थगित किए गए हैं। हयात सिंह मेहरा के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रभारी मंत्री रेखा आर्य सहित भाजपा नेताओं व पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त करी है मेहरा का अंतिम संस्कार रामेश्वर घाट में किया गया।
गढ़वाली कुमाउनी वार्ता
समूह संपादक