बाल संप्रेक्षण गृह की दो महिला कर्मचारियों पर नाबालिगों के साथ दुष्कर्म करवाने का आरोप
हल्द्वानी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां बाल संप्रेक्षण गृह की दो महिला कर्मचारी पर सर्वेक्षण गृह में रह रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म करवाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि महिला कर्मचारियों द्वारा किशोरी को बाहर ले जाती थी। पूरे मामले में बाल कल्याण समिति के सदस्य रविंद्र रौतेला के तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने बाल संप्रेक्षण गृह हल्द्वानी के दो महिला कर्मचारियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। बाल कल्याण समिति के सदस्य रविंद्र रौतेला ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि महिला कर्मचारी दीपा और गंगा संप्रेक्षण गृह में रह रही एक किशोरी को बाहर लेकर जाती थी और उसके साथ दुष्कर्म होता था। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने दोनों महिला कर्मचारियों को विरुद्ध शुक्रवार देर रात दुष्कर्म और पोक्सो सहित विभिन्न गंभीर धारा में प्राथमिकता दर्ज कर ली है।
बताया जा रहा है कि बाल कल्याण समिति के लोगों ने पीडित किशोरी से इस मामले में बातचीत की थी जहां किशोरी द्वारा अपने साथ हुई घटना को बताया गया आरोप सही पाए जाने पर समिति के लोग दंग रह गए एसपी सिटी हरबंस सिंह ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है महिला आरोपियों के खिलाफ धारा 323/228/376 सहित पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में नाम दर्ज मुकदमा दर्ज किया गया है।
देहरादून ब्रेकिंग
*जीरो #टॉलरेंस की सरकार में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी:-रेखा आर्य*
हल्द्वानी के संरक्षण गृह में रह रही नाबालिक किशोरी के कथन का बालविकास मंत्री रेखा आर्या ने लिया लिया संज्ञान!
मामले में तत्काल प्रभाव से निम्न कार्यवाही की गई है–
1. दीपा आर्या, अनुसेवक, जिला शरणालय एंव प्रवेशालय, हल्द्वानी को आरोपों के आधार पर तत्कालिक प्रभाव से निलम्बित किया गया है।
2. महिला कल्याण एवं पुर्नवास केन्द्र, हल्द्वानी में होमगार्ड विभाग के माध्यम से तैनात गंगा को तत्काल प्रभाव से विभाग को वापस किया गया है।
3. प्रकरण पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रकरण विशेष की निष्पक्ष विभागीय जांच हेतु दो सदस्य समिति का गठन कर दिया गया है।
विभाग द्वारा तत्काल एक्शन लिया गया है जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी और पुलिस जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसमें माननीय न्यायालय द्वारा फैसला किया जाएगा।
गढ़वाली कुमाउनी वार्ता
समूह संपादक