बड़ी खबर – देहरादून में दो दिन बाद एक और गोली कांड, दून में दहशत

Spread the love

राजधानी में फिर गोलियों की गूंज; जिम से बाहर निकलते वक्त युवक के सिर पर मारी गोली, दून में दहशत

सिल्वर सिटी राजपुर रोड के पास गोलीकांड, लगातार हो रही घटनाओं से दून में दहशत
मृतक का नाम विक्रम शर्मा जो सहस्त्रधारा निवासी बताए जा रहे है जिम से घर जाते वक्त घटना हुई

मौके पर आईजी गढ़वाल, एसएसपी देहरादून समेत भारी पुलिस बल मौजूद

राजधानी दून में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह राजपुर रोड सिल्वर सिटी कंपलेक्स में जिम से बाहर निकलते समय एक युवक के सिर पर गोली मार दी गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राजधानी में फिर गोलियों की गूंज से लोगों में दहशत का माहौल है।

तीन दिन पहले 11 फरवरी को तिब्बती मार्केट के बाहर कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। अज्ञात हमलावरों ने कारोबारी अर्जुन शर्मा की जिस तरह से गोली मारकर हत्या की है उससे इलाके में अफरातफरी है। बेखौफ बदमाशों ने सरेआम वारदात को अंजाम देकर देहरादून पुलिस को खुली चुनौती दी है।

सिल्वर सिटी राजपुर रोड के पास गोली चलने की खबर सामने आई है। एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शहर में लगातार एक के बाद एक हो रही क्राइम की घटनाओं ने लोगों में दहशत है। देहरादून जिले में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। महज 14 दिन के भीतर चौथी हत्या हुई और आज फिर शहर में वारदात को अंजाम दिया गया।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678