कर्नल अजय कोठियाल के सेकड़ो समर्थक ने कहा आम आदमी पार्टी को बाई बाई, उत्तराखंड से लगा केजरीवाल को बड़ा झटका…

Spread the love

आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री के दावेदार कर्नल अजय कोठियाल के समर्थन में 334 लोगों ने आम आदमी पार्टी से अपना त्यागपत्र दिया /और  समर्थन वापस लिया।
कर्नल अजय कोठियाल ने कहा त्यागपत्र देने वाले आदरणीय जनों में पार्टी के संस्थापक सदस्य, पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ चुके विधानसभा प्रत्याशी, संग़ठन के जिम्मेदार पदों पर रहे पदाधिकारी,
युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के पूर्व पदाधिकारियों समेत भारतीय सेना के आदरणीय पूर्व मेजर जनरल, पूर्व ब्रिगेडियर, पूर्व कर्नल, पूर्व कैप्टन, समेत सेना व अर्द्धसैनिक बलों के पूर्व अधिकारियों, सैनिकों ने आम आदमी पार्टी से अपना त्यागपत्र दिया।
आप सभी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उससे मेरा हौंसला बड़ा है।
कर्नल अजय कोठियाल सदैव आप सभी के लिए व उत्तराखण्ड राज्य के लिए सदैव उपलब्ध रहेगा।

बागेश्वर से विधायक के उम्मीदवार भूपेश उपाध्याय ने भी अपना त्यागपत्र  दिया

भूपेश उपाध्याय का त्यागपत्र…

आदरणीय केजरीवाल जी,

आपने कर्नल अजय कोठियाल जी को आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया, हम सब आम आदमी पार्टी के वफादार सिपाही आपके निर्णय से बहुत खुश थे। सभी साथियों ने कर्नल कोठियाल जी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में काम किया और प्रदेश प्रभारी द्वारा संगठन को बर्बाद करने की कोशिश के बावजूद विपरीत परिस्थितियों में चुनाव लड़ा।

हम देख रहें हैं कि जिस प्रकार आम आदमी पार्टी में बहुत सारे अच्छे लोग आये और जाते रहे परन्तु पार्टी द्वारा उनको कभी भी समझने और रोकने का किसी भी प्रकार का प्रयास नहीं किया गया। परिणाम स्वरूप आम आदमी पार्टी की उत्तराखण्ड में आज आया राम गया राम कि स्थिति उत्पन्न हो गयी हैं। हममें से कुछ साधी आंदोलन के समय से आपके साथ रहे हैं और पार्टी बनने के बाद पार्टी के महत्वपूर्ण

जिम्मेदारियों पर रहते हुए पार्टी को तन मन धन से आगे बढ़ाने का काम किया। जिस प्रकार से कर्नल कोठियाल जी ने पार्टी कि प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दिया और उन्हें पार्टी द्वारा समझाने का प्रयास नहीं किया गया इससे हम सभी दुखी हैं। कोठियाल जी के द्वारा पार्टी के प्रति समर्पित भाव से किए गए कार्य से हम सभी प्रभावित हैं, उनका इस प्रकार पार्टी छोड़कर जाना आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड के लिए भारी क्षति है, कर्नल कोठियाल जी के त्यागपत्र दिये जाने के बाद अब आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड नेतृत्वविहीन हो गयी है। हम सभी को महसूस हो रहा है कि आम आदमी पार्टी का उत्तराखण्ड में कोई भविष्य नहीं है। अतः हम सब आज सामूहिक रूप से अपना त्यागपत्र दे रहे हैं और समर्थन वापस ले रहें हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678