होली पर्व पर प्रदेश भर में आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा का रहा बड़ा योगदान, 660 लोगों को मिली मदत…

Spread the love

होली पर्व पर प्रदेश भर में 660 लोगों को आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा 108 से मदद पहुंचाई गयी। होली के दौरान सबसे अधिक सड़क हादसे हुए। इस दिन 108 में प्रदेश भर से सड़क हादसों के 105 मामले दर्ज किये गये। 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल शर्मा ने बताया कि होली के दिन प्रेगनेन्सी सम्बन्धित 133, हृदय रोग सम्बन्धित 17, अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धित 405 मामले थे। इसके अलावा पुलिस से सम्बन्धित 272 मामले भी मिले जिन्हें पुलिस कन्ट्रोल रूम को हस्तान्तिरित किया गया। इसके अलावा जनपद देहरादून में आपातकालीन 108 सेवा के माध्यम से कुल 169 लोगों को स्वास्थ्य सहायता पहुंचाई गयी। जिसमें प्रेगनेन्सी सम्बन्धित 26, रोड़ एक्सीडेन्ट ऊंचालीस , हृदय सम्बन्धित 3, अन्य 101 मामले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678