देहरादून में चमोली की दो नाबालिक व अनाथ बहनों का साहरनपुर के दो मुस्लिम मोटर मैकेनिको ने किया बलात्कार……

Spread the love

अति गंभीर– देहरादून में चमोली की दो नाबालिक बहनों का साहरनपुर के दो मोटर मैकेनिको ने किया बलात्कार।

देहरादून में चमोली की रहने वाली दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म का मामला अति संवेदनशील और गंभीर है। सहारनपुर के रहने वाले मोटर मैकेनिक साहिल और एहतमास इतने जाहिल निकले कि सहस्रधारा के होटल में ले जाकर इन दोनो ने नाबलिको से दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक मोटर मैकेनिक हैं। उनके खिलाफ राजपुर थाना पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि चमोली जिला निवासी दो सगी बहनें देहरादून में रहती हैं। उनके माता-पिता की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। इनमें छोटी बहन की उम्र करीब 14 वर्ष और बड़ी की उम्र 16 वर्ष है। आरोप है कि छोटी बहन से कुछ दिन पहले 21 वर्षीय अहतसाम, आजादनगर कॉलोनी, निकट सहस्त्रधारा क्रॉसिंग ने बातचीत शुरू की। इसके बाद आरोपी ने उसकी बड़ी बहन से अपने परिचित 26 वर्षीय साहिल हाल निवासी चूना भट्ठा, मूल निवासी कांधला, सहारनपुर का परिचय कराया। आरोप है कि रविवार शाम दोनों आरोपियों ने दोनों बहनों से दुष्कर्म किया।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678