बड़ी खबर -: नई टिहरी की 32 वर्षीय प्राची उनियाल ने डोबराचांटी पुल छलांग लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त….

Spread the love

*जनपद टिहरी, डोभराचांटी डैम से SDRF ने किया शव बरामद।*

नई टिहरी में एक महिला ने डोबरा-चांठी पुल से टिहरी झील में छलांग लगाकर मौत को गले लगा लिया। मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

ये खबर भी है खास…

घटना रविवार करीब दो बजे की है। महिला डोबरा-चांठी पुल पर पहुंची। उस वक्त पुल पर कोई नहीं था। दूर से लोगों ने महिला को पुल पर जाते हुए और पुल के किनारे लगे लोहे के एंगल से झूलकर झील में छलांग लगाते हुए देखा।

आज दिनाँक 14 जुलाई 2024 को कोतवाली टिहरी द्वारा SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि डोभराचांटी के पास डैम में एक महिला का शव दिखाई दे रहा है, जिसे निकालने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक महिला झील में गिर चुकी थी। पुल से जहां पर महिला ने झील में छलांग लगाई , वही कुछ दूर आगे महिला का शव बरामद किया गया है।

उक्त सूचना पर ASI महावीर सिंह चौहान के हमराह SDRF टीम द्वारा बोट की सहायता से घटनास्थल पर पहुँचकर उक्त महिला के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

*महिला का विवरण* :–प्राची पत्नी संजय उनियाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी:– पनसूत लंबगांव, टिहरी।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678