बिग न्यूज़ -: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने लाइन में लगकर किया मतदान, देखिए गरुड़ बागेश्वर में अभी तक कितना प्रतिशत हुआ मतदान

Spread the love

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया मतदान

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार सुबह अल्मोड़ा जनपद के सोमेश्वर में मतदान किया। इस अवसर पर उन्होंने मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील भी थी।

गुरुवार सुबह मतदान शुरू होने के साथ ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या सोमेश्वर के शहीद बिशन सिंह बोरा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज स्थित अपने बूथ पर पहुंची। यहां उन्होंने लाइन में लगकर मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के उपरांत कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है इसलिए हर किसी को आज के दिन सबसे पहले मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण जागरूक मतदाताओं की सहभागिता से ही संभव होता है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-
बागेश्वर

10 बजे तक का मतदान प्रतिशत-

1-बागेश्वर-11.97

2-गरुड़-14.21

3-कपकोट-13.18

कुल-13.01

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678