देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिला जिंदा कारतूस, अथॉरिटी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, यात्री गिरफ्तार

Spread the love

एयरपोर्ट पर यात्री के बाग से मिला जिंदा कारतूस, अथॉरिटी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, यात्री गिरफ्तार

देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक्स-रे स्क्रीनिंग के दौरान एक यात्री के होल्ड बैगेज से 7.62 एमएम का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। मामले में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। जिस पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने यात्री को गिरफ्तार कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

एक्स-रे जांच में मिला लाइव बुलेट
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तहत देहरादून स्थित जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर 24 फरवरी 2026 को फ्लाइट संख्या 6E 6136 (देहरादून से बेंगलुरु) के एक यात्री के होल्ड बैगेज की एक्स-रे स्क्रीनिंग के दौरान 7.62 एमएम का जिंदा कारतूस (लाइव बुलेट) बरामद किया गया।

यात्री की पहचान और पूछताछ
बरामद कारतूस की पहचान एएआईसीएलएएस (AAICLAS) के स्कैनर ऑपरेटरों ने ड्यूटी के दौरान की। जांच में यात्री की पहचान आलोक चंद के रूप में हुई, जो PNR संख्या CD67QX पर यात्रा कर रहे थे।
भौतिक जांच और यात्री से पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि कारतूस उनके दादा का है। हालांकि, उनके पास किसी प्रकार का वैध शस्त्र लाइसेंस या प्राधिकरण उपलब्ध नहीं पाया गया।

पुलिस को सौंपी गई शिकायत
मामले को गंभीरता से लेते हुए एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से जॉली ग्रांट पुलिस चौकी में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के साथ यात्री का बोर्डिंग पास, पहचान पत्र की प्रति और बरामद कारतूस का विवरण भी संलग्न किया गया है। एयरपोर्ट प्रशासन ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए प्रकरण पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678