बिग ब्रेकिंग -: भगवान केदारनाथ के कपाट खोलने की तिथि हुई घोषित

Spread the love

ब्रेकिंग। भगवान केदारनाथ के कपाट खोलने की तिथि हुई घोषित। शीतकालीन गद्दीस्थल ओकारेश्वर मन्दिर मे तिथि हुई घोषित। महाशिवरात्रि पर्व पर हुई तिथि घोषित। 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे वृष लगन मे खुलेंगे केदारनाथ के कपाट।

द्वादश ज्योलिंगो मे अग्रणी भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि पर्व पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओकारेश्वर मन्दिर मे पंचाग गणना के अनुसार घोषित कर दी गयी है । आगामी 18 अप्रैल को ओकारेश्वर मन्दिर मे केदारपुरी के क्षेत्ररक्षक भैरवनाथ की पूजा सम्पन्न की जायेगी । 19 अप्रैल को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर से कैलाश के लिए रवाना होगी तथा प्रथम रात्रि प्रवास के लिए फाटा पहुंचेगी। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली विभिन्न यात्रा पडा़वो पर भक्तो को आशीर्वाद देते हुए 21 अप्रैल को केदारनाथ धाम पहुंचेगी तथा 22 अप्रैल को प्रातः 8 बजे वृश्चिक लगन मे भगवान केदारनाथ के कपाट वेद ऋचाओ के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जायेगे ।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678