कुमाऊं न्यूज़ -: गैस एजेंसी के प्रबंधक ने जहर खाकर दी जान, गैस वितरण को लेकर हो रहा था दबाव

Spread the love

चंपावत गैस एजेंसी के प्रबंधक ने जहर खाकर दी जान, गैस वितरण को लेकर हो रहा था दबाव

जिला मुख्यालय से एक दुखद खबर सामने आ रही है। सोमवार कुमाऊं मंडल विकास निगम गैस एजेंसी के प्रबंधक डीएस रावत ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है। बताया जा रहा है कि रावत पिछले दिनों से लगातार गैस वितरण को लेकर काफी दबाव महसूस रहे थे। गैस वितरण को लेकर आईओसी की तरफ से भी काफी दबाव था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कारवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 5 अप्रैल रविवार को वह गैस एजेंसी आए थे उसके बाद जब घर पहुंचे तो रात को उनके मौत की खबर आई। रात में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 55 साल के रावत ऋषिकेश के रहने वाले थे और वे यहां अपनी पत्नी के साथ रह रहे थे। बताया गया कि कल 5 अप्रैल को रावत रविवार की छुट्टी के बाद भी वितरण केंद्र में आए थे। लेकिन घर जाने के कुछ देर बाद उनकी मौत की खबर आई। शोक में आज 6 अप्रैल को गैस वितरण नहीं किया गया। वह गैस गोदाम के निकट रिश्तेदार के यहां अपनी पत्नी के साथ रह रहे थे। उनके दो बेटे हैं। एक सेना में अपनी सेवा दे रहे हैं। दूसरे दिल्ली में प्राइवेट जॉब में हैं। प्रबंधक की मौत से चंपावत गैस गोदाम सहित बाजार क्षेत्र में शोक की लहर है।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678