बागेश्वर उपचुनाव में प्रचार ने पकड़ा जोर, गांव-गांव पहुंच कर वोट मांग रहे दल;
आज कांग्रेस का प्रचार करते हुए पूर्व ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मण आर्य अपने गांव की महिलाओं के साथ घेटी, हरि नगरी, पय्या, होकर प्रचार करते हुए कुलाऊँ पहुचंगे,
उत्तराखंड की आरक्षित विधानसभा सीट बागेश्वर उपचुनाव में प्रचार जोर-शोर से होने लगा है। भाजपा सरकार व संगठन यहां नजर आ रही है तो कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वालों का दौर अभी थमा नहीं। वहीं, कांग्रेस भी गांव-गांव जाकर प्रचार में जुट गई है। अभी तक किसी भी पार्टी का घोषणा पत्र नहीं आया है। वोटर भी गांव में वोट मांगने वालों से सवाल-जवाब करने में पीछे नहीं हैं। मालूम हो कि पांच सितंबर को मतदान होना है।
कांग्रेस का प्रचार भी बढ़ा
वहीं, कांग्रेस का प्रचार भी गांव चढ़ने लगा है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी आदि प्रमुख मुद्दे कांग्रेस उठा रही है। लेकिन अभी तक किसी भी पार्टी का घोषणा पत्र जारी नहीं हो सका है,
गढ़वाली कुमाउनी वार्ता
समूह संपादक