नव नियुक्त राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट का भाजपा कार्यकर्ताओं समेत क्षेत्रवासियों ने किया भव्य स्वागत
नवनियुक्त राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट का भाजपा कार्यकर्ताओं समेत क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया. भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में व्यापार संघ, मंगल मूर्ति संगठन समेत क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया. नवनियुक्त राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया. साथ ही प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया शिव सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद करते हुवे कहा की उनके द्वारा जो उन पर भरोसा जताया गया है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
गढ़वाली कुमाउनी वार्ता
समूह संपादक