बागेश्वर उपचुनाव फूटा सर-: कांग्रेस को वोट देना इनको पड़ा महंगा, दूसरी पार्टी ने पत्थर से फोड़ा सर, लगे 10 टांके, देखिए पूरी खबर

Spread the love

बागेश्वर में मतदान कर घर लौटने के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता किशन सिंह पर हमला करने का मामला सामने आया है आपको बता दे कि आज 5 सितंबर को बागेश्वर में उप चुनाव के दौरान कांग्रेस का एक कार्यकर्ता जब वोट देकर अपने घर की तरफ जा रहा था, तभी कुछ भाजपा के लोगों ने उसे पर हमला कर दिया और वह भी बागेश्वर हॉस्पिटल में भर्ती है उनके सर पर 10 टांके लगे हैं,
बागेश्वर में विधान सभा उप चुनाव हालांकि शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है, लेकिन रवाईखाल के ओखलसों बूथ में दो लोगों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले को कांग्रेस चुनाव से जोड़ रही है, लेकिन प्रषासन व भाजपा इसे सिरे से खारिज कर रहे हैं। घायल व्यक्ति किशन सिंह फर्स्वाण ने बताया कि उन्होंने ओखलसौं बूथ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनसे पूछा कि आपने किसे वोट दिया है, कांग्रेस को वोट देने की बात करने पर उन पर हमला कर दिया गया। इधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगत डसीला ने कहा कि उनके वोटर व सपोर्टर पर भाजपा समर्थकों ने हमला किया है। उनके सिर में 10 टांके लगे हैं। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678