देखिए बागेश्वर में युवक का लाइव सुसाइड वीडियो, मैक्स गाड़ी से लटका मिला शव: गांव के 2 लोगों पर बताया मौत का कारण, एक क्लिक में देखिए पूरी जानकारी….

Spread the love

वाहन से लटका मिला युवक का शव: मौत से पहले वीडियो बनाकर व्हाट्सएप स्टेटस में डाला, जानिए क्या बोला मृतक

भैरूचौबट्टा में युवक की हत्या से पहले का वीडियो वायरल, गांव के ही दो लोगों को बताया हत्या का जिम्मेदार, परिजनों के अस्पताल में काटा हंगामा

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात 8:25 बजे भैरूचौबट्टा में मैक्स वाहन संख्या यूके 02 टीए 1524 में भैरूचौबट्टा निवासी मनोज कुमार (32) पुत्र केशर राम का शव रस्सी के सहारे लटका मिला था। भैरूचौबट्टा के ग्राम प्रधान नवीन चंद्र और गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। मृतक के पैर जमीन से टिके हुए थे। घटना की जानकारी राजस्व उप निरीक्षक जगदीश सिंह परिहार को दी गई। राजस्व उप निरीक्षक ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया। रविवार को जिला मुख्यालय में मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया।

बागेश्वर के भैरूचौबट्टा में युवक की हत्या मामले में परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। वहीं मृतक की हत्या से कुछ समय पहले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें गांव के ही दो लोगों को अपनी हत्या होने पर उनको जिम्मेदार बता रहा है। मृतक द्वारा वीडियो सोशल मीडिया में डालने के कुछ समय बाद ही गाड़ी के छत से युवक का शव लटका हुआ मिला। परिजनों द्वारा उन दो लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर कर दोनों युवकों की जल्दी गिरफ्तार करने की मांग की है। परिजनों द्वारा अभी तक दोनों युवकों की गिरफ्तारी नहीं होने पर जिला अस्पताल में हंगामा काटा, परिजनों को अस्पताल में हंगामा काटते देख मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची है। साथ ही एसडीएम भी मौके पर पहुंची एसडीएम मोनिका आर्या द्वारा परिजनों को आश्वासन दिया है की उनके कार्रवाई की जा रही है। और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। परिजनों के कहा की जब तक उन दोनों युवकों की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक वो शव को मोर्चरी से नही उठायंगे।

आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्हें ट्रैस किया जा रहा है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आपराधिक वारदात को देखते हुए मामला रेगूलर पुलिस को सौंपा जाएगा।
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर हमसे जुड़ सकते हैं, आपके पास भी है कोई पहाड़ की खबर तो हमारे व्हाट्सएप नंबर भी भेजिए
9105972423

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678