उपचुनाव अपडेट बागेश्वर -: ये होंगे कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारक, सूची हुई जारी

Spread the love

कांग्रेस ने बागेश्वर उपचुनाव में प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी,


उपचुनाव अपडेट।।

कांग्रेस ने 40 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची की जारी।

पूर्व सीएम हरीश रावत ,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित कई विधायकों के नाम शामिल

प्रीतम सिंह समेत पार्टी के तमाम अन्य वरिष्ठ नेता सूची में शामिल

सभी स्टार प्रचारक पार्टी के पक्ष में करेंगे प्रचार प्रसार

कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार के पक्ष में करेंगे प्रचार

उत्तराखंड कांग्रेस ने बागेश्वर उपचुनाव में प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत पार्टी के सभी विधायक सम्मिलित हैं। वही कांग्रेस नेता सुनीता प्रकाश ने बताया कि जल्द ही सभी स्टार प्रचारक बागेश्वर में प्रचार प्रसार करेंगे कांग्रेस को पूरी उम्मीद है कि बागेश्वर की जनता भाजपा को जरूर सबक सिखाएगी. आपको बता दें कि बागेश्वर में पांच सितंबर को वोटिंग होगी जबकि आठ सितंबर को मतगणना होगी, जानकारी के अनुसार बागेश्वर में 1 लाख 18 हजार 225 मतदाता है. इन में 60,045 पुरुष और 58,180 महिला वोटर हैं. वही सर्विस मतदाताओं की संख्या 2,207 है…

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678