घास काटने गई महिला खाई में गिरी मौत
लेटी गांव की एक महिला घास काटते समय असंतुलित होकर खाई में गिर गई। उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। साथ में गई अन्य महिलाओं ने इसकी जानकारी गांव को दी। ग्रामीणों ने महिला को खाई से निकालकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लेटी गांव निवासी 28 वर्षीय बबीता देवी पत्नी सोबन सिंह शनिवार को गांव की अन्य महिलाओं के साथ पास के जंगल में घास काटने गई थी। घास काटते समय उसका पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गई। इस घटना में वह पुरी तरह घायल हो गई। साथ में गई अन्य महिलाओं ने इसकी जानकारी गांव में दी। सूचना के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। घायल महिला को खाई से निकाला और 108 के माध्मय से जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो बच्चे हैं। लड़की सात तो लड़का तीन साल का है। जिला अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
गढ़वाली कुमाउनी वार्ता
समूह संपादक