बागेश्वर न्यूज़ -: राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार बागेश्वर पहुंचने पर भूपेश उपाध्याय का हुआ भब्य स्वागत….

Spread the love

राज्य दर्जा मंत्री बनने के बाद प्रथम बार बागेश्वर पहुंचे भूपेश उपाध्याय का फूल बरसाकर हुआ स्वागत

बाइट

बागेश्वर में राज्य मंत्री बनने के बाद प्रथम बार बागेश्वर पहुंचे भूपेश उपाध्याय का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं और फूल बरसाने के साथ भव्य स्वागत किया है। भूपेश उपाध्याय के स्वागत में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता स्वागत रैली के माध्यम से बीजेपी कार्यालय तक पहुंचे। भूपेश उपाध्याय का बीजेपी पार्टी कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। विधायक सुरेश गढ़िया और राज्य दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट सहित अन्य बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। दर्जा मंत्री भूपेश उपाध्याय ने पद मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा हम सब भारतीय जनता पार्टी को एकजुट होकर मजबूत बनाएंगे। और आगामी पंचायत चुनाव और 2027 के चुनाव की तैयारी करेंगे और मजबूती से एकजुट होकर लड़ेंगे और जितने का काम करेंगे। राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678