BIG BREAKING -: गरुड़ ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी की घोषणा होते ही भाजपा से 2 मण्डल अध्यक्ष सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा…

Spread the love

गरुड़ ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी की घोषणा होते ही भाजपा में बबाल दो मण्डल अध्यक्ष सहित दो दर्जन से अधिक भाजपा पदाधिकारियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष को भेजा त्यागपत्र
इसमें भाजपा के कई करमत कार्यकर्ता शामिल है

गरुड़ ब्लॉक प्रमुख सीट में बगावत के बाद भाजपा के दिग्गज नेताओं ने दिया इस्तीफा। मण्डल अध्यक्ष, व्यापार मंडल अध्यक्ष, मण्डल महामंत्री, नगर पंचायत सभासदो सहित दो दर्जन से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा।
अब भाजपा के आपसी कलह का फायदा कही कांग्रेस प्रत्याशी श्री देवेन्द्र परिहार को तो नहीं मिलता। कल शाम से ही ब्लॉक प्रमुख सीट चर्चा का विषय बना है। बगावत के बाद अब राज्य दर्जा मंत्री श्री शिव सिंह बिष्ट जहा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। और कार्यकर्ताओं को जुटाने और प्रमुख की सीट अपनी झोली में डालने की कोशिश कर रहे हैं। वही पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण अब इस मौके को छोड़ना नहीं चाहते। और अब काग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र परिहार को प्रमुख बनाने के लिये मैदान में आ गए। अब देखना ये है कि आखिर कौन मारेगा 2025 ब्लॉक प्रमुख सीट की बाजी? यह जनता के लिए बढ़ा सवाल बन बैठा है।
गरुड़ ब्लॉक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी, बिजली, की समस्या जस की तस बनी है। युवा पीढ़ी दिन प्रतिदिन नशे की गिरफ्त में बढ़ रही है। अब ऐसे में गरुड़ ब्लॉक के विकास की क्या कल्पना कर सकते है। यह समझ से परे है।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678