मॉक ड्रिल में भूस्खलन से 12 लोग दबे, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत, एक हायर सेंटर रेफर अन्य घायलों जिला अस्पताल में भर्ती
बागेश्वर में जिला प्रशासन द्वारा आपदा से निपटने के लिए डिग्री कॉलेज मैदान में एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया । भूस्खलन में लोगो की दबने की सूचना फायर और पुलिस टीम को मिली जिसमें भूस्खलन में 12 लोग दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दबने से एक व्यक्ति की मौके पर हो मौत हो गई। घायलों को पुलिस और फायर टीम 108 की मदद से जिला अस्पताल लाई। सभी घायलों का उपचार किया गया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर किया गया है। जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कर भर्ती किया गया है। इसी दौरान आग लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। डॉ भूपेंद्र घाटियाल ने बताया कि आग लगने से व्यक्ति लगभग 50% जल चुका है। सभी का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रभारी सीएमस एके शर्मा ने बताया की एंबुलेंस के माध्यम से सभी लोगों को अस्पताल लाया गया डॉक्टर भूपेंद्र घाटियाल ने उनको हादसे की सूचना की वह मौके पर पहुंचे उन्होंने सभी घायलों का इलाज कर सभी को चिकित्सकों की निगरानी में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस मौके पर डॉ सीएम भैसोड़ा, डॉ राजीव उपाध्याय, डॉ साक्षी ने सभी का घायलों का उपचार कर जिला अस्पताल में भर्ती किया है।
ये केवल मॉक ड्रिल था, ऐसी कोई घटना नही हुई है….
गढ़वाली कुमाउनी वार्ता
समूह संपादक