फांसी लगाकर 10 वीं के छात्र ने दी जान
गरुड़। राजस्व पुलिस क्षेत्र पिंगलों के अंतर्गत एक गांव में 10 वीं में पढ़ने वाले छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस गांव की ओर रवाना हो गई है।
गोमती घाटी के ज्वणास्टेट गांव निवासी राहुल मेहरा पुत्र कैलाश सिंह मेहरा उम्र 14 वर्ष ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। राहुल राजकीय इंटर कालेज मैगड़ीस्टेट में 10 वीं का छात्र था। वह तीन दिन से स्कूल नहीं गया था। शनिवार को दिन में भोजन करने के बाद उसकी मां ने उसे बकरी चराने को जंगल जाने को कहा। वह सीधे घर के अंदर गया और चादर से गला बांधा। बल्ली से फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। उसकी मौत से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण इस घटना से स्तब्ध हैं। राजस्व उप निरीक्षक रघुवीर सिंह ने बताया कि मौके पर जाकर जांच की जाएगी, तभी मौत के असली कारणों का पता लग पाएगा।
गढ़वाली कुमाउनी वार्ता
समूह संपादक