बागेश्वर में मैक्स वाहन नदी में गिरा, तीन घायल
बागेश्वर के आरे बाईपास पर शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ। चालक प्रेम सिंह गढ़िया ने बताया की हादसे वाली जगह पर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त है अचानक वाहन ने अपना संतुलन खो दिया जो सीधे नदी की ओर जाने लगी उन्होंने कूद कर अपनी जान बचाई, मैक्स वाहन पेड़ से टकराने के बाद सरयू नदी में जा गिरा। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार करीब एक बजे आरे बाईपास के पास यह दुर्घटना हुई। वाहन में चार लोग सवार थे। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि दुर्घटना में पोसारी गांव के खड़क सिंह, खीम सिंह और दर्शन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर फायर और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को सुरक्षित रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार जारी है। उनके द्वारा पूरे मामले की जांच कर रही है।
अपनी खबरें हमारे यूट्यूब चैनल पर देखिए, हर पल अपडेट रहने के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें
गढ़वाली कुमाउनी वार्ता
समूह संपादक