युवा कांग्रेस ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बागेश्वर आगमन पर काले झंडे दिखा कर विरोध किया.. गिरफ्तारी दी।

Spread the love

युवा कांग्रेस बागेश्वर के नेतृत्व में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बागेश्वर आगमन पर  22 मांगो को लेकर  काले झंडे दिखा कर उनका विरोध दर्ज करवाया व गिरफ्तारी दी।

1. खनन माफियाओं व शराब माफियाओं का सरंक्षण कर प्रशासन को कमजोर करने की कोशिश करने के विरोध में।

2. बाबा बागनाथ की भूमि बागेश्वर में बार को लाइसेंस दे कर बागेश्वर को बारेश्वर बनाने के विरोध में।

3. शराब माफियाओं के लॉकडाउन में बंद दुकानों के अधिभार को माफ कर उनको सरंक्षण देने के विरोध में।
जबकि बागेश्वर से ही गोदामों से 14000 पेटियों शराब की लॉकडाउन होने के बाद भी बागेश्वर में रातों रात गोदामों से बेची गयी।

4. बागेश्वर विधायक द्वारा कोरोना काल मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को दी गयी 1 करोड़ की विधायक निधि पर आवश्यक मशीनों( अल्ट्रासाउंड मशीन व एक्सरे मशीन) की खरीदने के लिए हुए टेंडर होने के बाद भी प्रशासन पर दबाब बना कर निरस्त करवाने के बाद उनसे दबाव डाल के ये लिखवाना कि हमे इस सामान की जरूरत नही है के विरोध में।

5. महायोजना व प्राधिकरण को हटाने का स्पष्ठ शासनादेश न देने के विरोध में।

6. स्थायी राजधानी गैरसैंण की घोषणा न कर पाने के विरोध में ।

7. Nhm, Anm के कर्मियों की दो मांग (बैकलॉक से भर्तियों पर रोक, ग्रेड पे लागू)पूरी न कर पाने के विरोध में।

8. अतिथि शिक्षको को स्थायी नियुक्ति व उनके सुरक्षित भविष्य पर अभी तक कोई ठोस निर्णय न ले पाने के विरोध में।

9. पूरे प्रदेश ने बेरोजगारी 5 लाख से ऊपर हो चुकी है और अभी तक सरकार द्वारा सभी विभागों में लगभग 122887 पद रिक्त है उनपर भर्तिया न निकाल पाने के विरोध में

10. लॉक डाउन में उत्तराखंड के व्यापारियों के लिए कोई भी राहत पैकेज न देने के विरोध में।

11. राज्य सभा सांसद द्वारा आक्सीजन प्लांट के लिए 35 लाख रुपये का बजट बागेश्वर मुख्य चिकित्सा कार्यालय को दिया गया था परन्तु बागेश्वर जनप्रतिनिधियों के दबाव में प्रशासन द्वारा ये लिख के देना की आक्सीजन प्लांट के लिए जगह नही है और ऑक्सीजन प्लांट का पैसा वापस भेजने के विरोध में।

13. बागेश्वर में अभी तक भी सीवर लाइन न बना पाने के विरोध में

14. उत्तराखंड व बागेश्वर जिले की बदहाल स्वास्थ व्यवस्थाओं के विरोध में।

15. उत्तराखंड व बागेश्वर जिले की बदहाल शिक्षा व्यवस्थाओं के विरोध में।

16. बागेश्वर जिले में बदहाल पानी की व्यवस्थाओं के विरोध में।

17. बागेश्वर की दोनो नदियों पर बने दोनो पुलों की बदहाली के विरोध में

18. बागेश्वर जिले की बदहाल सड़को के विरोध में

19. पूरे प्रदेश बड़ती कालाबाजारी व महंगाई के विरोध में।

20. सैनिक कल्याण बोर्ड की माँगो को न पूरा कर पाने के विरोध में

21. Bed b.ped संघ की मांगों को न पूरा कर पाने के विरोध में

22. पुलिसकर्मियों के मानदेय पर पुनः विचार न कर पाने के विरोध में

विरोध प्रदर्शन व गिरफ्तारी देने वालो में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर, अंकुर उपाध्याय प्रदेश प्रवक्ता, जयदीप कुमार जिला उपाध्यक्ष, गोकुल परिहार जिलाध्यक्ष nsui,बालकृष्ण प्रदेश महामंत्री ,राजेन्द्र टंगड़िया पूर्व राज्य मंत्री, सुनीता टम्टा पूर्व कनिष्ठ प्रमुख,रिजवान खान जिला उपाध्यक्ष,उमेश मनराल जिला उपाध्यक्ष, गीतांजली जिला उपाध्यक्ष, सुनील पाण्डेय जिला कोषाध्यक्ष, जीवन पाण्डेय जिलाध्यक्ष अनुशासन समिति, गोविन्द चन्दोला पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष, प्रेम पाठक, धीरज गड़िया,नागेंद्र मनवाल,संस्कार खैर,विशाल रावत,फिरोज खान,मोनीष खान निक्कू,अज्जू,अंकित,राहुल,गौरव,दर्शन जोशी,राजा चौहान छात्र संघ अध्यक्ष,बहादुर बिस्ट, महेश पंत,कमल कोहली, दीपक कोहली,प्रियांशु पाण्डेय,प्रकाश वाचमी,अमित, रमेश चंद्र,रंजीत कुमार,गणेश, संतोष,पंकज टम्टा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678