बागेश्वर उपचुनाव विकास के दम पर जितेगी भाजपा: दुष्यंत k गौतम – मुद्दाविहीन कांग्रेस जनता को कर रही गुमराह

Spread the love

बागेश्वर उपचुनाव विकास के दम पर जितेगी भाजपा: दुष्यंत
– मुद्दाविहीन कांग्रेस जनता को कर रही गुमराह
– सुरक्षा, स्वास्थ्य, जल व शिक्षा की गारंटी दी भाजपा ने

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि भाजपा विकास के दम पर बागेश्वर उपचुनाव भारी बहुमत से जीत रही है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। देश व प्रदेश की सरकार समावेशी विकास के संकल्प को लेकर चल रही है। भाजपा नैतिक मूल्यो के आधार पर कार्य करती है।
पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्मा में उन्होंने यह बात की। गौतम ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि जो राम को नकार रहे थे, उन्हें चुनावों के वक्त राम व राम मंदिर याद आ रहे हैं। भाजपा का लक्ष्य सेवाभाव है। उन्होंने कहा कि विपक्ष गुमराह करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दे रहे हैं। देश तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है, जबकि कांग्रेस काल में घोटाले का काल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर समय चुनावों के लिए तैयार रहती है। भाजपा कार्यकर्ता हर दिन कार्य करते हैं। उनका कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचा है। इसलिए इस उपचुनाव में उन्हें कोई दिक्क्त नहीं है। भारी मतों से विजयी होंगे।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678