बागेश्वर उपचुनाव-: भाजपा से इनका नाम फाइनल, 16 को करंगे नामांकन

Spread the love

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी के लिए भाजपा ने तीन नाम पैनल संसदीय बोर्ड को भेज दिए हैं। 15 अगस्त तक पार्टी प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर सकती है। 16 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया हो सकती है। इसी दिन भाजपा की एक बड़ी चुनावी सभा भी होगी।बृहस्पतिवार को चुनाव अभियान समिति ने विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति द्वारा भेजे गए पांच संभावित नामों पर विचार किया। इसमें तीन नामों का पैनल तैयार किया। बताया जा रहा है कि इस पैनल में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास, पुत्र गौरव दास और दीपा आर्य का नाम शामिल है। दीपा आर्य जिला पंचायत में उपाध्यक्ष रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी चंदन राम दास की पत्नी या बेटे में से किसी एक को प्रत्याशी बना सकती है। इसका खुलासा 15 अगस्त हो सकता है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, शीघ्र ही पार्टी संसदीय बोर्ड नामों पर विचार कर उम्मीदवार की घोषणा कर देगा। संगठन ने प्रत्याशी के नामांकन की तैयारी शुरू कर दी है। भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सहमति और जनभावनाओं के अनुरूप उम्मीदवार तय किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678