बागेश्वर के लिए दुःखद खबर -: सैनिक का निधन सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई….

Spread the love

बीमारी के चलते सैनिक का निधन
सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि
जिला मुख्यालय से लगे माजियाखेत निवासी आर्मी के जवान जितेंद्र सिंह की बीमारी के चलते लखनऊ में शनिवार को निधन हो गया। रविवार को उसका पार्थिंव शरीर बागेश्वर पहुंचा। परिजनों की अश्रुपूरित विदाई के बाद उसकी शव यात्रा शुरू हुई। यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ गई। सरयू संगम पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी गंगा सिंह बिष्ट ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। कौसानी से पहुंची सिंगनल की टुकड़ी ने अंतिम सलामी दी।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678