कार दुर्घटना में घायल यात्रियों के लिए देवदूत बनकर पहुंचे थानाध्यक्ष भतरौजखान

Spread the love

कार दुर्घटना में घायल यात्रियों के लिए देवदूत बनकर पहुंचे थानाध्यक्ष भतरौजखान

घायल अवस्था में बदहवास होकर बैठे महिलाओं, बच्चों को सुरक्षित होने का भरोसा देकर उपचार हेतु पहुंचाया अस्पताल

प्रत्यक्षदर्शियों से पाई सराहना

आज दिनांक- 28.08.2023 को थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड, नैनीताल से राजकार्य के उपरांत अपने निजी वाहन से थाना भतरौजखान को वापस आ रहे थे, इस दौरान खैरना, जनपद नैनीताल के पास एक कार असंतुलित होकर डिवाईडर से टकराई हुयी थी, जिसमें सवार महिलाएं व बच्चे घायल व बदहवास अवस्था में सड़क किनारे बैठे हुए थे।
थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी द्वारा मानवता दिखाते हुए सभी घायलों को उनके सुरक्षित होने का भरोसा दिलाया गया तथा विलम्ब किये बिना अपने निजी वाहन से एम्बुलेन्स तक पहुंचाकर उपचार हेतु नजदीकी चिकित्सालय खैरना भिजवाया गया। समय से उपचार मिलने पर कार में सवार सभी घायल यात्री महिलायें व बच्चे अब सुरक्षित है।
प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा थानाध्यक्ष भतरौजखान के इस नेक कार्य के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678