तो 300 वोट पाने वाले भी बन जाएंगे बड़े नेता, अल्मोड़ा नगर निगम का बदला समीकरण
मानक के मुताबिक नगर निगम में 40 वार्ड बनाए जाने जरूरी हैं। वर्तमान में नगर में 13 वार्ड हैं। इतने ही वार्डों से 27 नए वार्ड बनाना प्रशासन के लिए भी एक चुनौती है। साथ ही प्रशासन को प्रत्येक वार्ड में मतों अगला का समीकरण लगभग समान रहे इसका भी ध्यान रखना होगा।
नगर पालिका को अल्मोडा नगर निगम बनाने की घोषणा के बाद निकाय में बदलाव होने शुरू हो गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव नगर के वार्डों में होगा। अब तक 13 वार्डों वाली नगर पालिका अब बिना सीमा विस्तार के 40 वार्डों की नगर निगम बनेगी।
अल्मोड़ा पालिका को नगर निगम बनाने की घोषणा के बाद चुनाव की हलचल भी तेज हो गई है। संभावना है कि दो माह में निकाय चुनाव करवा लिए जाएंगे। ऐसे में प्रशासन ने भी अपनी ओर से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मानक के मुताबिक नगर निगम में 40 वार्ड बनाए जाने जरूरी हैं। वर्तमान में नगर में. लेख 13 वार्ड हैं। इतने ही वार्डों से 27 नए वार्ड बनाना प्रशासन के लिए भी एक चुनौती है। साथ ही प्रशासन को प्रत्येक वार्ड में मतों का समीकरण लगभग समान रहे इसका भी ध्यान रखना होगा।
टोटल 24 हजार मतदाता
ऐसे में 24 हजार मतदाता वाले नगर निगम के एक वार्ड के हिस्से में करीब पांच सौ से छह सौ मतदाता आएंगे। इन्हीं मतदाताओं के बीच से नगर निगम का पार्षद चुनाव किया जाएगा। ऐसे में दो उम्मीदवारों की स्थिति अगला में जो प्रत्याशी 300 वोट ले आएगा, वह लेख वार्ड का पार्षद बन जाएगा। निकाय चुनाव में करीब 60 फीसदी तक मतदान होता आया है। ऐसे एक वार्ड में करीब 350 लोग मतदान करेंगे। ऐसे में जीत को महज 180 से 200 वोट की आवश्यता होगी।
इन वार्डो के होंगे तीन टुकड़े
नगर में अब तक 13 वार्ड थे। अब इन्हीं में से 40 वार्ड बनाए जाने हैं। एक वार्ड को तीन हिस्सों में विभाजित करना होगा। इसके बाद एक वार्ड के हिस्से और कम क्षेत्रफल आएगा।
जानकारों के मुताबिक सरकार की योजना फिलहाल नगर पालिका को निगम बना चुनाव कराने की है। माना जा रहा है कि चुनाव के बाद 25 गांवों को नगर निगम में मिला सकती है।
मानक के अनुसार नगर निगम में कम से कम 40 वार्ड होना जरूरी है। अब तक क 13 वार्डों से ही विभाजित कर इन 40 वार्डों को बनाया जाएगा।
मानक के अनुसार नगर निगम में कम से कम 40 वार्ड होना जरूरी है। अब तक के 13 वार्डों से ही विभाजित कर इन 40 वार्डों को बनाया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
गढ़वाली कुमाउनी वार्ता
समूह संपादक