38वे राष्ट्रीय खेलों को लेकर उत्तराखंड सरकार के प्रति भ्रम फैलाने व झूठी अफवाह फैलाने वालों के प्रति हुई सख्त। हाल ही में 38वे राष्ट्रीय खेलों में ताइक्वांडो में भ्रष्टाचार के आरोप लगे जिसे लेकर भारतीय ओलंपिक संघ ने ताइक्वांडो संघ के डाइरेक्टर को हटा दिया था।
आपको बता दें भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) राष्ट्रीय निकाय है जो भारत की ओलंपिक खेलों और अन्य अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल आयोजनों जैसे एशियाई खेलों और राष्ट्रीय खेलों में भागीदारी की देख – रेख करता है। यह राष्ट्रीय स्तर पर ओलंपिक खेलों के समग्र प्रबंधन का संचालन करता है, जिसमें एथलीटों का चयन, विभिन्न खेल महासंघों के साथ समन्वय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं जैसे राष्ट्रीय खेलों के सही संचालन को सुनिश्चित करना शामिल है।
वही दूसरी ओर उत्तराखंड 38वे राष्ट्रीय खेल सचिवालय का कार्य उत्तराखंड में 38वे राष्ट्रीय खेलों को सकुशल करना है। 38वे राष्ट्रीय खेलों के आयोजनों का संचालन करना है। उत्तराखंड में आये 38वे राष्ट्रीय खेलों में एथलीटों को विश्वस्तरीय अधुनिक खेल मैदान व सुविधाएं प्रदान करना है।
आपको बता दें कि उत्तराखंड में चल रहे 38वे राष्ट्रीय खेलों में आये देश के सभी राज्यों के खिलाड़ियों ने खेल स्थलों की विश्वस्तरीय गुणवत्ता की प्रशंसा करते हुए बताया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा खिलाड़ियों के रहनसहन व खान पान की व्यवस्था बहुत अच्छी है। देव भूमि उत्तराखंड में आकर उनका अतिथि देवोभव के साथ स्वागत किया गया।
हाल ही में कुछ लोगों द्वारा भ्रमित किया जा रहा है कि उत्तराखंड 38वे राष्ट्रीय खेल सचिवालय द्वारा राष्ट्रीय खेलों के पदकों की बिक्री में संलिप्त है।इन अफवाहों से सजग रहने की आवश्यकता है । यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि उत्तराखंड खेल विभाग राष्ट्रीय खेलों या किसी अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के पदकों के प्रबंधन, बिक्री या वितरण के लिए जिम्मेदार नहीं है। इस प्रकार के मामलों में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) प्राधिकृत निकाय है। IOA राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करने, एथलीटों को पदक प्रदान करने और पदकों और प्रतियोगिताओं से संबंधित सभी पहलुओं की देखरेख करने के लिए जिम्मेदार है।
वही उत्तराखंड सरकार की भूमिका राज्य में 38वे राष्ट्रीय खेलों को बढ़ावा देने, स्थानीय आयोजनों का संचालन करने व एथलीटों को उनके प्रशिक्षण के विकास में समर्थन प्रदान करने तक सीमित है। विभाग के पदक की बिक्री या गलत प्रबंधन में संलिप्तता से संबंधित कोई भी अफवाह पूरी तरह से निराधार और झूठी है।
उत्तराखंड सरकार राज्य में खेलों को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय प्रतिभाओं को पोषित करने, पर लगातार ध्यान केंद्रित करता है।
उत्तराखंड 38वे राष्ट्रीय खेल को प्रभावित करने के लिए कुछ अराजकतत्वों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों को नकारें और भारतीय ओलंपिक संघ और उत्तराखंड 38वे राष्ट्रीय खेल सचिवालय के आधिकारिक स्रोतों से सही जानकारी पर भरोसा करना चाहिए।
गढ़वाली कुमाउनी वार्ता
समूह संपादक