लड़की पक्ष दहेज की मांग पूरी नहीं कर सकी तो दूल्हे पक्ष ने शादी की तिथि से एक दिन पहले बारात लाने से इंकार
कपकोट/बागेश्वर। दो साल पहले सगाई की और जब शादी का दिन आया तो एक दिन पहले दूल्हे ने इन्कार कर दिया। इस पर लड़की के परिजनों ने पुलिस में तहरीर सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। मामला कपकोट थाना क्षेत्र का है।
एक व्यक्ति ने रविवार को कपकोट थाने में दी तहरीर दी कि उनकी बेटी का विवाह हल्द्वानी निवासी एक युवक से तय हुआ था। चार दिसंबर को बरात आनी थी। वधू पक्ष ने बरात की पूरी तैयारियां कर ली थीं। शादी के कार्ड बंट गए थे। अचानक रविवार को वर पक्ष ने विवाह करने से इन्कार दिया। तहरीर में कहा है कि वर पक्ष के लोग दहेज में सोने की चेन, गाड़ी, वर की मां के लिए सोने की माला, पिता के लिए सोने की अंगूठी और परिवारजनों के लिए अच्छे उपहार मांग रहे हैं। उपहार नहीं देने पर वर पक्ष वालों ने शादी से इन्कार कर दिया है। आरोप है कि वे वर के परिजन सगाई के समय भी काफी उपहार दे चुके हैं।
कपकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में लड़की पक्ष द्वारा दहेज की मांग पूरी नहीं कर सकी तो दूल्हे पक्ष ने बारात की तिथि से एक दिन पहले बारात लाने से इंकार कर दिया है। दूल्हे पक्ष के इस ऐलान के बाद दुल्हन पक्ष में हड़कंप मच गया। सारी तैयारियां भी धरी की धरी रह गई हैं। दुल्हन की बारात में षामिल होने पहुंचे सभी रिष्तेदार भी हैरान परेषान हैं। नाराज दुल्हन के पिता ने कपकोट थाने में दूल्हे पक्ष के खिलाफ कपकोट थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। दुल्हन के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री का विवाह 4 दिसंबर को होना था। कार्ड वितरित हो चुके थे तथा रिष्तेदार भी घर पहुंच चुके थे। षादी से एक दिन पूर्व ही बिठौरिया हल्द्वानी निवासी हरीष कोरंगा ने दहेज में गाड़ी, माता के लिए सोने की चेन, पिता के लिए सोने की अंगूठी तथा खुद के लिए भी सोने की चेन की अतिरिक्त मांग कर डाली। दुल्हन के पिता ने अपनी गरीबी का हवाला देते हुए जब यह सब डिमांड पूरी करने पर इंकार कर दिया तो दूल्हे ने 4 दिसंबर को बारात लाने से इंकार कर दिया। दुल्हन के पिता ने इस आषय की एक तहरीर कपकोट पुलिस को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।
गढ़वाली कुमाउनी वार्ता
समूह संपादक