Spread the love

भाई को चुनाव जिताने आ रहे थे, खुद जिंदगी से हार गए

देवाल विकास खंड के ग्राम पंचायत चौड़ निवासी 12 गढ़वाल राइफल लैंसडौन में कार्यरत हवलदार विरेन्द्र सिंह 35 वर्षीय पुत्र भजन सिंह कोटेडी की खाई में गिरने से मौत का समाचार मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। गमगीन माहौल में गांव के लोगों ने कम मात्रा में भी वोट डाला। मृतक के छोटा भाई हरेंद्र सिंह कोटेडी चौड़ क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे। भाई की मदद के लिए 10 दिन की छुट्टी घर आया तो बुधवार सायं साढ़े आठ बजे अपने घर से गांव जाते वक्त गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। सारा चुनावी माहौल दुख में बदल गया। मृतक फौजी विरेन्द्र सिंह की धर्म पत्नी 32 वर्षीय रेखा देवी के रो रो कर बुरा हाल है। माता पार्वती देवी 54 वर्ष बार बार विरेन्द्र को याद कर बेहोश हो जा रही है। पिता भजन सिंह 58 वर्ष पुत्र के ग़म में पूरी तरह टूट गए हैं। विरेंद्र का 10 वर्षीय पुत्र प्रतीक पुत्री पलक दोनों भाई बहन जुड़वे है। अपने पिता की दुखद घटना सुन कर सन्न हो गए हैं। भाई को चुनाव जिताने की तमन्ना से घर छुट्टी आया था, लेकिन विधाता को कुछ और ही मंजूर था। शुक्रवार को उनके पैतृक घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया….

error: Content is protected !!
Powered & Designed By Dhiraj Pundir 7351714678